कर्ज से परेशान दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

कर्ज से परेशान दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओनावल गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे दो बच्चों की मां 25 वर्षीय विवाहिता ने सिलिंग फैन में साड़ी की फंदा लगाकर झूल गयी। जबतक परिजनों को पता चलता तबतक विवाहिता की मौत होगयी थी। विवाहिता ने समूह के माध्यम से कर्ज लिया था। कर्ज नही भर पाने के कारण परेशान थी। केातवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
ओनावल गांव के (फागलपुर) पूरवा पर जगनारायण राजभर अपने दो बेटे पिंटू राजभर और सुनील राजभर है।दोनो बेटे अपने परिवार के साथ अलग रहते है। सुनील राजभर की शादी आठ नौ साल पूर्व वाराणसी सारनाथ थाना क्षेत्र चबबिही गांव के नंदलाल राजभर की सबसे बड़ी बेटी चांदनी से हुई थी।चांदनी को दो पुत्र 6 वर्षीय आयुष और पांच वर्षीय अरून है। सुनील की पत्नी चांदनी परिवार की परवरिश के लिये महिला समूह के माध्यम से करीब पच्चास साठ हजार रूपया कर्ज लिया था।पति मजदूरी कर जीवोकोपार्जन करता था। हर माह कर्ज भरने का पत्नी पर दबाब रहता था। जिसके कारण आये दिन परिवार में विवाद होता था।कर्ज से परेशान पत्नी ने घर के सिलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया।करीब दो घंटा बाद घटना की जानकारी होने पर पति सुनील पिता जगनरायण राजभर मांता उर्मिला देवी सहित परिजन रोने चिल्लाने लगे।पति ने अपने ससुराल फोन कर परिजनों को सूचित किया।मायका पक्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत कोवताल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मायका पक्ष से तहरीर दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

इनसेट में........
परिजनों का रोते रोते बुरा हाल
बेटी की मौत की खबर लगते ही पिता नंदलाल राजभर माता रेखा सहित विवाहिता की दो छोटी बहने कृति व पायल व भाई छोटू का रोते रोते बुरा हाल था।जबकि मृतक विवाहिता के एक बच्चे का परवरिश नाना नानी ही करते है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages