बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता का दिया संदेश - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 25 जनवरी 2025

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता का दिया संदेश



रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा स्थानीय विकासखंड खडेहरा में स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सकलडीहा थाना में ग्रामीण अंचल की किशोरियों के लिए थाना विजिट इन कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कोतवाल हरीनारायण पटेल व निदेशक ज्ञान प्रकाश ने दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ग्रामीण अंचल की किशोरियों ने प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज़, बाल विवाह, बाल श्रम,भ्रुण हत्या आदि सम्बन्धित सामाजिक आधारित विषयो को पेपर पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस दौरान कोतवाल हरिनारायण पटेल ने किशोरियों को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही बताया कि हम लड़की है क्या कर सकते हैं यह बेचारी वाला सोच हमें दूर करना होगा, संबंधित हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, 181,112, 1930 साइबर क्राइम, लिंग असमानता को हमें दूर करना होगा उपयुक्त कानूनी संबंधित विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया।अपने आप को उपेक्षित मत समझिए, अपने को पहचानिए अपने आप को आत्म निर्भर बनाना होगा कुछ करने से पहले अपने आप को मजबूत बनाना होगा उपरोक्त बातें उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने कहा तदुपरांत किशोरियों को एफआईआर की प्रक्रिया एवं आवश्यक संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुजीत कुमार कोऑर्डिनेटर ने सभी का आभार व्यक्त किया।मौके पर बंटी सिंह हेड कांस्टेबल, प्रिया शर्मा कांसटेबल, आकाश मौर्य, चिंतामणि, साधना देवी, संभा, सरिता यादव, व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages