बेटियों की सम्मान से ही राष्ट्र का होगा विकास: राष्ट्रीय बालिका दिवस - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 25 जनवरी 2025

बेटियों की सम्मान से ही राष्ट्र का होगा विकास: राष्ट्रीय बालिका दिवस






रिपोर्टर/अमित कुमार   सकलडीहा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सकलडीहा सीएचसी और सकलडीहा कोतवाली में बेटी सम्मान समारोह और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला और किशोरियों को स्वास्थ्य संबधित और काननू के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। अंत में प्रमाण पत्र देकर किशोरी और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने कहा कि लैंगिग भेदभाव को भुलाकर बेटियों को समानता का अधिकार दे। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें। महिलाओं केा सशक्त और आत्मनिर्भर बनाये। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाये। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति सकरात्मक सोच रखते हुए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना,बालिका शिक्षा अभियान आदि के बारे में जानकारी दिया। वही कोतवाली में कोतवाल हरिनारायण पटेल ने किशोरियों को समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। 



हेल्पलाइन वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, 181,112, 1930 साइबर क्राइम, सहित कानून की जानकारी व थाना का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर दरोगा लक्ष्मीकान्त मिश्रा,सुजीत कुमार,शाहिद आलम अंसारी,साहिबा खां, प्रिया शर्मा कांसटेबल, आकाश मौर्य, चिंतामणि, साधना देवी, संभा, सरिता यादव सहित अन्य मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages