बेटियों की शिक्षा से ही राष्ट्र बनेगा विकसीत भारत: शालिनी यादव - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 29 जनवरी 2025

बेटियों की शिक्षा से ही राष्ट्र बनेगा विकसीत भारत: शालिनी यादव



रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीह बरठी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में मंगलवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शालिनी यादव वाराणसी की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने मां सरस्व्ती के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया।इस मौके पर भोजापुर के अशोक सिंह ने अपनी दादी स्व.सीमा सिंह और पिता स्व. केपी सिंह के स्मृति में हाईस्कूल और इंटर की दो दो मेधावी छात्राओं को अतिथि की ओर से पुरस्कृत कराया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बतौर मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कहा कि विश्व में भारत को अग्रणी एवं विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।क्योंकि जितने भी विकसित देश है। वहां पुरुष व महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में समान भागीदारी है जबकि भारत में अभी महिलाओं को मुख्य भूमिका में आना है। उन्होंने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका दिया है। अंत में शालिनी यादव ने हाइस्कूल एवं इंटर की दो दो मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अरुण यादव,प्रबंधक वी एन पांडे,आनंद किशोर सिंह,प्रधान अरविंद यादव देवेंद्र पांडेय,गोरखनाथ यादव,शेषनाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages