इलाज के दौरान घायल राजगीर मिस्त्री की मौत से कोहराम हादसा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जनवरी 2025

इलाज के दौरान घायल राजगीर मिस्त्री की मौत से कोहराम हादसा

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम पीकअप के धक्के से बाइक सवार 50 वर्षीय एक राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल होगया। ग्रामीण और पुलिस की मदद से परिजनों ने सीएचसी से जिला हास्पीटल ले गये। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत् होगयी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पीकअप चालक वाहन लेकर फरार होगया।


सलेमपुर गांव निवासी शिवकर चौहान के पांच पुत्र सुरेश चौहान,पिंटू चौहान,बबलू,मुन्ना, बृजेश है।  50 वर्षीय पिंटू चौहान राजगीर मिस्त्री थे।वह शुक्रवार की देर शाम सकलडीहा बाजार से बाइक लेकर घर सलेमपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सकलडीहा,धानापुर मार्ग पर विशुनपुरा हनुमान मंदिर के पास पहुचे। कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पीकअप मैजिक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। सिर मे गंभीर चोट होने काफी खून निकल रहा था। 


राहगीरो और आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तुरंत सकलडीहा सीएचसी पहुचाया। जहा जांच और प्राथमिक उपचार के बाद जिलाचिकित्सालय फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। राजगीर मिस्त्री की मौत से पत्नी उषा बेटा किशन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलुआ घाट पर देर शाम को अंतिम संस्कार किया गया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि राजगीर मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत होगयी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages