शिक्षा से ही सर्व समाज का उत्थान और सम्मान: सलमा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 31 जुलाई 2023

शिक्षा से ही सर्व समाज का उत्थान और सम्मान: सलमा

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा लार्ड बुद्धा डा.आम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को भोजापुर स्थित डा.आम्बेडकर स्कूल पर शिक्षा  और सम्मान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने रोटी कपड़ा और मकान, स्वास्थ्य,पर विचार रखा। इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र व मालाफूल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर के प्रतिनिधि के रूप में गुलिस्ता एकता मंच सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा ने कहा कि शिक्षा से ही सर्व समाज का सम्मान और उत्थान संभव है। रोटी कपड़ा और मकान तो हासिल किया जा सकता है। मगर अधिकार और सम्मान के लिये शिक्षा जरूरी है। 

वही सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर आर के प्रसाद व सेवानिवृत्त वरिष्ठ हिंदी राजभाषा अधिकारी दिनेश चन्द्र ने कहा कि शिक्षा वह अधिकार है। इसके बगैर कोई सम्मान नही मिल सकता है। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य,राम सुभाष, अरूण कुमार, लल्लन, राजन, डा. अनिल कुमार, रामजनम बागी, विनोद त्यागी, राजनाथ आदि ने सामाजिक व राजनैतिक चर्चा पर विचार रखा। अंत में कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रवि कुमार ,अरूण रत्नाकर, निठोहर सत्याथी, गिरजेश दादा,सुदामा प्रसाद, हीरालाल एडवोकेट, रविकुमार,रामसुभाष, विनोद, मुकेश आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages