रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी सकलडीहा नगरवासियों को समस्या से निजात नही मिल रहा है। जिसे लेकर पैदल राहगीर से लेकर वाहन सवार परेशान है। आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्याओं को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
बीते दिनों सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव एसडीएम, बीडीओ के साथ सकलडीहा कस्बा में जलभरॉव की समस्या को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्मे माता मंदिर, इंटर कॉलेज मार्ग, ब्लॉक मार्ग और मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बगैर कार्य कराये लाखों रूपये पास किये जाने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद भी न तो नाला का निर्माण पूरा हो पाया न तो जलभरॉव की समस्या से निजात मिल पाया।
जिसे लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। कस्बा के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जलभरॉव की समस्या से निजात नही मिला तो व्यापारी आगामी बंदी के दिन एसडीएम को पत्रक देकर धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जल भरॉव की समस्या को लेकर पंचायत विभाग अधिकारियों को बताया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें