स्वास्थ्य शिक्षा और हुनर के लिये बनवासी बच्चों को किया जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 30 जुलाई 2023

स्वास्थ्य शिक्षा और हुनर के लिये बनवासी बच्चों को किया जागरूक

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा उद्गम जन कल्याण संस्था द्वारा शनिवार को बहरवानी और बेलवानी गांव के बनवासी बस्ती में स्वास्थ्य शिक्षा और हुनर के लिये बनवासी बच्चे और अभिभावकों को किया जागरूक किया। इस दौरान उन्हें रोजगार परक कार्य के लिये प्रेरित किया। संस्था के पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया।

बनवासी बस्ती में आज भी बच्चे और अभिभावक शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। इस क्रम में उद्गम जन कल्याण संस्था द्वारा विगत लम्बे समय से वनवासी  समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा हुनर विकास के प्रति समुदाय को जागरूक करने का पहल शुरू किया है। इस क्रम में बहरवानी और बेलवानी बनवासी बस्ती में संस्था द्वारा समुदाय मे फ्री कोचिंग चला कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बनवासी बच्चों, किशोरियों तथा अभिभावकों के साथ जारूकता रैली निकल कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों को स्कूल जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक सुजीत कुमार ने बताया कि मुसहर समाज के विकास में अशिक्षा सबसे बड़ा बाधक है। अशिक्षित होना एक बीमारी के समान है । शिक्षा ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास करता है। इस मौके पर अनीता, संभा यादव,ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages