रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कार्य अधूरा होने से दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। शनिवार को देर रात तक पीडब्ल्यूडी और जलनिगम कर्मियों की ओर से मेन सड़क काटकर नयी पाइप लाइन जोड़ने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाया। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने सुबह से पेयजल की समस्या को लेकर धरना पर बैठने की चेतावनी दिया है। आरोप है कि नई पाइप लाइन की ज्वांइट टंकी से पानी शुरू करते ही खुल गयी। जिससे पेयजल आपूर्ति ठप है।
चंदौली से सकलडीहा चहनिया मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जेसीबी से खोदाई के दौरान जगह जगह जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। व्यापारियों के हो हल्ला मचाने के बाद शनिवार को दो दो जेसीबी लगाकर पीडब्ल्यूडी और जल निगम कर्मियों ने सड़क काटकर नई पाइप लाइन डाला। जैसे ही रविवार को सुबह पानी खोला गया तो नईपाइप लाइन ज्वाइंट पर खुल गयी। जिससे पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर सुबह से व्यापारी धरने पर बैठेगे। जबतक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो जाता। इस बाबत एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि मिस्त्री को भेज दिया गया है। पानी रात में बहाल कर दिया जायेगा। व्यापारियों को धरना प्रदर्शन की जरूरत नहीं होगा।

इनसेट
सड़क चौड़ी करण के दौरान खोदी हुई मुख्य मार्ग जाम घंटो लगा रहा जाम आने जाने वाले राहगीर सहित अन्य राहगीर हुए हलकान।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें