सरकारी कार्यालयों सहित अन्य विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रा दिवस - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 17 अगस्त 2024

सरकारी कार्यालयों सहित अन्य विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रा दिवस

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील से लेकर ब्लॉक सहित अन्य सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अनुपम मिश्रा व तहसीलदार अजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ झंडा रोहण किया।




इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय बीडीओ के0के0 सिंह व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व अमित सिंह ने अधिकारियों व पीआरडी सहित कर्मचारियों के साथ झंडा रोहण किया।बिजली थाना पर अरूण यादव,एक्सीईएन विद्युत विपिन कुमार और सीडीपीओ रामविलास पाल ने झंडा रोहण किया। वही सीओ रघुराज, कोतवाल संजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया।इसके अलावा सीएचसी पर अधीक्षक डा0संजय यादव,पंचायत भवन पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,सचिव पवन दूबे, गणेश अहीर,संदीप गौतम, प्रिया मौर्या, संजय यादव,महेन्द्र यादव,शशीकांत,अरविंद गौतम,राजेश्वर पाल प्रधानों के साथ अलग अलग गांवो झंडा रोहण किया।


विपणन निरीक्षक विजय गुप्ता,क्षेत्रीय खाद अधिकारी बासुदेव तिवारी,विक्रांत श्रीवास्तव, गुलाम साबीर, रजिस्टार कार्यलय में चन्द्रजीत यादव,आशा देवी,सरकारी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में झंडा रोहण हुआ।इसी क्रम में सकलडीहा वृजनंदनी कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन बिरजू अग्रहरी,प्रिंसिपल आशुतोष पांडेय ने झंडा रोहण किया। वही दूसरी तरफ भोजापुर डॉ0अम्बेडकर स्कूल के प्रिंसिपल रवि कुमार ने झंडा रोहण किया। 
सकलडीहा कन्या कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाचार्य उर्मिला देवी ने झंडा रोहण किया।सकलडीहा सचिवालय व टिमिलपुर सचिवालय पर ग्राम प्रधान मंजू वर्मा,रीता देवी ने झंडा रोहण किया।इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव,आरिफ मुहम्मद,डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष मनोज पांडेय,महामंत्री उपेन्द्र नारायण सिंह,बार महामंत्री उमाशंकर,राजेश्वर सिंह रज्जू,बार अध्यक्ष अंगद कुशवाहा, पंकज सिंह,राजकुमार सिंह डॉ0 बीके प्रसाद,डॉ0एलबी शर्मा,डॉ0संजीव जायसवाल,सहित सभी स्टॉप झंडा रोहण में मौजूद रहे।









 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages